UTTARAKHAND

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसा.. दो युवकों की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

बुधवार को उधम सिंह नगर के जसपुर से दो युवक बाइक से रामनगर से होते हुए कोटाबाग किसी काम से जा रहे थे तभी बैलपड़ाव के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी.

नैनीताल जनपद अंतर्गत कालाढूंगी से दर्दनाक हादसे की खबर मिली है. यहां बैलपड़ाव क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को उधम सिंह नगर के जसपुर से दो युवक बाइक से रामनगर से होते हुए कोटाबाग किसी काम से जा रहे थे तभी बैलपड़ाव के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतको की पहचान असद निवासी जसपुर और काशीपुर निवासी शाहिद रजा के रूप में हुई है. घटना से मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि वाहन चालक मौके से फरार हो गया था. जिसकी तालाश की जा रही है.

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में जवाब दे गए राज्य सरकार के इंतजाम, यात्रियों की मौत के बाद केन्द्र ने NDRF और ITBP को किया तैनात
Back to top button