POLITICSUTTARAKHAND

उत्तराखंड के सभी विधायकों को आज देहरादून में बुलावा, भव्य और दिव्य होगा सीएम का शपथ ग्रहण समारोह

उत्तराखंड में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह मेगा इवेंट की तरह आयोजित होगा. इसमें केंद्रीय नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री रहेंगे मौजूद

देहरादून: उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन होगा… इस सवाल का जवाब प्रदेश के लोगों को 20 मार्च को मिलने की संभावना है. भाजपा के सभी विधायकों को शनिवार को देहरादून बुलाया गया. 20 मार्च को विधानमंडल दल की बैठक हो सकती है. इसकी पुष्टि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने की है.

उत्तराखंड में नई सरकार का शपथग्रहण समारोह मेगा इवेंट की तरह आयोजित होगा. इसमें केंद्रीय नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जा सकता है. पूरा इवेंट मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए तैयार होगा, जिसका प्रसारण सभी जिलों और मंडलों में भी किया जाएगा. मुताबिक, भाजपा शपथग्रहण समारोह के जरिये 2024 के लिए भी संदेश देना चाहती है.

भव्य और दिव्य होगा सीएम का शपथ ग्रहण समारोह
नई सरकार के सीएम का शपथ ग्रहण भव्य और दिव्य होगा. इसके लिए प्रदेश प्रभारी ने संगठन के पदाधिकारियों को जरुरी निर्देश दिए. पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने वर्चुअल बैठक मे प्रदेश पदाधिकारियों और व्यवस्थाओं से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के साथ विस्तृत चर्चा की. प्रदेश प्रभारी ने कहा कि समारोह मे समाज के सभी वर्गों की भागेदारी की जानी चाहिए.

यह भी पढ़ें -  देहरादून में भारी बारिश का कहर, ऊफनते नाले से शांति विहार व सपेरा बस्ती में तबाही

समाज मे प्रतिष्ठित विभिन्न क्षेत्रों मे समाज के लिए प्रेरणा का कार्य करने वाले लोगो के बीच यह शपथ हो जिसका प्रदेश साक्षी बने इसके लिए पूरी तैयारी की जाय. इसमें मातृ शक्ति, बुद्धिजीवी और जन सरोकारो से जुड़े सभी वर्ग सम्मिलित हो. बैठक मे प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा महामंत्री संगठन अजेय कुमार भी मौजूद रहे. बैठक का संचालन पार्टी के प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया.

Back to top button