UTTARAKHAND

उत्तराखंड: हनीमून से पहले पति को लगा बड़ा झटका, पत्नी उसी पैकेज पर किसी और के साथ घूम आयी मालदीव

उत्तराखंड में पति-पत्नी के बीच एक अजीबोगरीब धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पत्नी ने अपने पति के साढ़े चार लाख के हनीमून पैकेज पर अपनी बहन को घुमाकर ले आई.

उत्तराखंड में पति-पत्नी के बीच एक अजीबोगरीब धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पत्नी ने अपने पति के साढ़े चार लाख के हनीमून पैकेज पर अपनी बहन को घुमाकर ले आई. पीड़ित पति की तहरीर पर अब पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. देहरादून के अंकित गर्ग निवासी जीएमएस रोड की शादी अक्तूबर 2021 में सहारनपुर निवासी सोनाक्षी बंसल के साथ हुई थी. दिसंबर में उन्होंने हनीमून पर जाने के लिए ट्रैवल ट्रूप्स ग्लोबल प्रा. लि., चेन्नई से करीब साढ़े चार लाख में पैकेज बुक कराया. मगर, जनवरी 2022 में अंकित और सोनाक्षी के बीच अनबन शुरू हो गई. कुछ दिनों बाद सोनाक्षी मायके चली गई.

इस पर अंकित ने कंपनी के डायरेक्टर श्रीनाथ सुरेश से पैसे मांगे लेकिन वह टालमटोल करने लगा. इस बीच अप्रैल 2022 में दोनों परिवार की सहमति से अलग हो गए. अगस्त 2022 में अंकित ने इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी और उसकी बहन इशिता को मालदीव में घूमते देखा तो उसके होश उड़ गए. अंकित ने श्रीनाथ सुरेश से संपर्क किया तो उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया. पता चला कि कंपनी ने सोनाक्षी की बहन इशिता को ही अंकित के नाम पर मालदीव भेज दिया. इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण नेगी ने बताया कि अंकित गर्ग की शिकायत पर सोनाक्षी बंसल, उसकी बहन इशिता बंसल और कंपनी के डायरेक्टर श्रीनाथ सुरेश के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

यह भी पढ़ें -  बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च, प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ उत्तराखंड में सघन अभियान
Back to top button