ENTERTAINMENTUTTARAKHAND

द कश्मीर फाइल्स में अपने शानदार अभिनय से छा गया उत्तराखण्ड का तन्मय, ऐसे रंग लाई मेहनत

कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार पर आधारित फिल्म द कश्मीर फाइल्स में उत्तराखंड के उभरते हुए कई स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया है.

अनुपम खेर (Anupam Kher) की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) दर्शकों को बहुत पसंद आई है. विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) द्वारा निर्देशित इस फिल्म को देख कर तो लोग अपनी आंखों से आंसू ही नहीं रोक पा रहे हैं ऐसे में जो लोग इस फिल्म को देख कर सिनेमाघरों से बाहर जा रहे हैं, खूब तारीफ कर रहे हैं. इसके चलते ऑडियंस ‘द कश्मीर फाइल्स’ की तरफ खिंची चली आ रही है. इसी के साथ कश्मीरी पंडितों के साथ हुए नरसंहार पर आधारित फिल्म द कश्मीर फाइल्स में उत्तराखंड के उभरते हुए कई स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रतिभा को दिखाया है. उन्ही प्रतिभाओं में एक उभरते हुए बाल कलाकार तन्मय लोहनी ने इस फिल्म में अहम किरदार निभाया है. 

यह भी पढ़ें -  रुद्रप्रयाग में पंचायत चुनाव मतगणना के लिए 470 कार्मिकों का पारदर्शी चयन

बता दें की तन्मय ने फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के पोते शिवा के दोस्त अब्दुल का किरदार निभाया है. फिल्म में शानदार अभिनय के लिए कुछ दिन पहले ही प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें सम्मानित भी किया था.  आपको बता दें कि तन्मय लोहनी की माता मूलरूप से हल्द्वानी आवास विकास के रहने वाली है… तन्मय का ननिहाल हल्द्वानी में है… उन्होंने बताया कि तन्मय को अभिनय का बचपन से ही शौक रहा इसके लिए वो खूब मेहनत भी करते हैं….और उनकी मेहनत भी रंग लाई और “द कश्मीर फाइल्स” में उनका अब्दुल के किरदार के लिए चयन हो गया…

Back to top button