UTTARAKHAND

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बिरही के पास मलबा आने से बंद, मार्ग पर फंसे सैकड़ों यात्री

भारी बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बिरही चाढ़ा के पास मलबा आने से बंद हो गया है. जिस कारण यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

चमोली जिले में देर रात से लगातार बारिश जारी है. भारी बारिश के चलते बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बिरही चाढ़ा के पास मलबा आने से बंद हो गया है. जिस कारण यहां हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. तीर्थयात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं. एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें लगाई गई है. हाईवे खोलने के प्रयास जारी है, लेकिन फिलहाल यहां यात्रियों को हाईवे खुलने केि लिए इंतजार करना पड़ेगा.  

वहीं  थाना अध्यक्ष चमोली कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि सुबह से ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हैं और दोनों तरफ वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर खड़ा किया गया है. सड़क से मलबा हटाने के लिए एनएच को सूचित कर लिया गया है. वही बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला के पास भी मलबा आने से बंद हो गया है. सड़क पर मलबा आने के बाद चार धाम यात्रा पर आने जाने वाले यात्रियों के साथ स्थानीय राहगीर भी सड़क खुलने का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Election Results 2022: खटीमा में सात हजार वोटों से पीछे चल रहे CM धामी, कांग्रेस की बढ़ती जा रही लीड
Back to top button