UTTARAKHAND

प्रदेश के इन जिलों में 16 अगस्त तक भारी बारिश का रेड अलर्ट, भूस्खलन-वज्रपात की चेतावनी

उत्तराखंड के देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, नैनीताल और हरिद्वार में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले में शुक्रवार को भारी बारिश के आसार हैं.मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के मुताबिक, यहां आज गर्जन के साथ बिजली चमकने और बारिश की तीव्र बौछारें पड़ सकती हैं.इसके अलावा नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में भी कहीं- कहीं भारी बारिश हो सकती है.यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और बागेश्वर में भी कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.यहां के लिए येलो अलर्ट है.उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है.

यह भी पढ़ें -  रोजगार समाचार: असम राइफल्स में 1,484 पदों पर बंपर भर्ती, न्यूनतम योग्यता 10वीं पास
Back to top button