उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 और नए वेरिएंट ओमीक्रोन की दस्तक लगातार बढ़ती जा रही है. अब खबर हल्द्वानी शहर से आई है.कि यहां बड़ी संख्या में छात्र कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। बताया जा रहा है कि पाल कॉलेज में 93 छात्र कोरोनावायरस से संक्रमित हैं .स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए गए सैंपल में 93 छात्र छात्राएं पॉजिटिव मिली है. 2 दिनों के भीतर 182 कोरोना संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. प्रशासन ने एहतियातन 5 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं और जगह जगह कोविड-19 की सैंपल इन लेने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है साथ ही बिना मास्क पहने लोगों के ऊपर चालान की कार्रवाई की जा रही है.
Related Articles
देहरादून में नर्सिंग छात्रों के समर्थन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पानी की टंकी पर चढ़ीं
19 hours ago
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026: अक्षत गोपाल ने किया राज्य टॉप, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
2 weeks ago














