UTTARAKHAND

गढ़वाल में यहाँ में भूस्खलन से ढहा रिजॉर्ट, एक ही परिवार के 5 लोग दबे

भारी बारिश से यमकेश्वर ब्लॉक में मोहनचट्टी के पास जोगियाणा में एक रिजॉर्ट पर भूस्खलन से मलबा गिर गया.

उत्तराखंड के ऋषिकेश में भारी बारिश ने जमकर तांडव मचाया है. भारी बारिश से यमकेश्वर ब्लॉक में मोहनचट्टी के पास जोगियाणा में एक रिजॉर्ट पर भूस्खलन से मलबा गिर गया. रिजॉर्ट पर मलबा गिरने से पांच लोगों के दबे होने की खबर सामने आ रही है. बता दें की रविवार रात से लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण मोहन चट्टी के पास मलबा आने से जोगियाणा गांव के रिसार्ट नाइट इन पैराडाइज में एक परिवार मलबे की चपेट में आकर दब गया, जिसमें कुल छह व्यक्ति थे.

सूचना पर तत्काल प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला विनोद गुसाईं फोर्स एवं एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंचे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि एक 10 वर्षीय बच्ची कृतिका वर्मा पुत्री कमल वर्मा को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है. मलबे में लापता लोग में 39 वर्षीय कमल वर्मा हुडा सेक्टर 05 कुरुक्षेत्र हरियाणा, 37 वर्षीय निशा पत्नी कमल वर्मा, 11 वर्षीय निर्मित पुत्र कमल वर्मा, 24 वर्षीय मोंटी वर्मा, एक व्यक्ति अज्ञात शामिल है. एसएसपी ने बताया कि मलबा हटाने का कार्य जारी है. उसके बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा.

यह भी पढ़ें -  केदारनाथ धाम में अब सुपर फास्ट इंटरनेट सेवा का लाभ ले सकेंगे श्रद्धालु, स्थापित होगा 250 एमबीपीएस का इंटरनेट स्टेशन
Back to top button