ENTERTAINMENTUTTARAKHAND

दुःखद खबर: नहीं रहे बप्पी दा… 69 साल की उम्र में गायक-संगीतकार बप्‍पी दा का निधन

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर-कंपोज़र बप्पी लाहिरी का मंगलवार की रात को मुंबई के एक अस्पताल में निधन

80 और 90 के दशक में भारत में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने वाले गायक-संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का कई स्वास्थ्य समस्याओं के बाद निधन हो गया है. बता दें कि बप्पी लहिरी पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे. पिछले साल अप्रैल में बप्पी दा को कोरोना वायरस भी हुआ था. डॉक्टर ने बताया कि उनकी ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया) के कारण मौत हुई है. बप्पी दा ने 70-80 के दशक में कई फिल्मों में गाने गाए जो काफी हिट रहे. इन फिल्मों में ‘चलते-चलते’, ‘डिस्को डांसर’ और ‘शराबी’ शामिल हैं. बप्पी दा ने भारत में 80 और 90 के दशक में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने में अहम भुमिका अदा की थी. बप्पी दा ने साल 1985 में फिल्म ‘शराबी’ के लिए बेस्ट म्यूज़िक डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था. वहीं बताया जा रहा है कि बॉलीवुड में उनका आखिरी गाना 2020 में आई फिल्म ‘बागी’ का ‘भंकस’ था.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी को लेकर आया बड़ा अलर्ट, इन 5 जिलों में बरसेंगे बदरा

बता दें की 69 साल की उम्र में देश के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कम्पोजर बप्पी लाहिड़ी ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनके निधन की खबर के बाद से फैन्स बुरी तरह से टूट गए हैं. वहीं, सिने जगत को भी गहरा सदमा लगा है. क्योंकि एक महीने के अंदर इंडस्ट्री ने दो महान हस्तियों को खो दिया. इससे पहले लिजेंड्री सिंगर भारत रत्न ‘स्वर कोकिला’ लता मंगेशकर का निधन हुआ था. बता दें कि बप्पी दा जुदा अंदाज में अपनी लाइफ जीना पसंद करते थे, जो उनके फैन्स को काफी पसंद आता था. लेकिन उनके जाने के बाद से उनके चाहने वालों को गहरा धक्का लगा है. ट्विटर पर #BappiLahiri और #RIPBappiDa टॉप ट्रेंड कर रहा है. देश-दुनिया में मौजूद बप्पी दा के तमाम फैन्स लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें अपने-अपने अंदाज में श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

Back to top button