पहाड़ में हर दिन हो रहे सड़क हादसों से कोहराम मचा है. ताजा मामला चमोली का है. जहां कर्णप्रयाग ग्वालदम मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. वहीं 2 की मौत हो गई और आठ लोग घायल हैं. दो की घटनास्थल व एक की चिकित्सालय ले जाते हुए मौत हुई है. बताया जा रहा है कि यह हादसा घनियाल धार के पास हुआ. जहां बोलेरो वाहन खाई में गिर गया. वाहन में 11 लोग सवार बताये जा रहे हैं. यह बोलेरो वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया जा रहा है. वाहन सवार स्थानीय निवासी थे.
Related Articles
देहरादून में नर्सिंग छात्रों के समर्थन में महिला कांग्रेस अध्यक्ष पानी की टंकी पर चढ़ीं
20 hours ago
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026: अक्षत गोपाल ने किया राज्य टॉप, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
2 weeks ago














