उत्तराखंड

चारधाम यात्रा से पहले कांग्रेस ने सरकार की तैयारी पर उठाए सवाल

देहरादून।

चारधाम यात्रा शुरू होने में अब महज 8 दिन शेष रह गए हैं। 30 अप्रैल को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा शुरू हो जाएगी। चारों धाम सजने संवरने लगे हैं और प्रशासन समेत तमाम विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए है साथ ही दो मई को केदारनाथ धाम और चार मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाने है यात्रा के लिए अभी तक 19 लाख से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण हो चुके है तो वहीं कांग्रेस प्रदेश करण माहरा ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार का केवल ध्यान यात्रियों कि पंजीकरण पर है हकीकत यह है कि व्यापार बढ़ रहा है कि नहीं । लोगों को सुख सुविधाएं मिलेगी कि नहीं। वहीं माहरा ने कहा कि हमें केवल गाड़ियों कि धूल गाड़ियों कि धुएं प्रदूषण देखने के लिए उत्तराखंड नहीं बना है । पुरानी सरकारों में कम से कम व्यवस्था अच्छी थी जिसमें यात्री 10 दिन के अंदर चारधाम के दर्शन कर सके।

करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड कांग्रेस

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड का कमाल-धमाल… खिलाड़ी होंगे मालामाल, पदक विजेताओं को सरकार अब देगी पुरस्कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button