UTTARAKHAND

29 नवंबर से देहरादून विधानसभा में होगा शीतकालीन सत्र, 16 नवंबर को कैबिनेट बैठक

देहरादून में 29 नवंबर से 5 दिसंबर तक विधानसभा का शीतकालीन सत्र आहूत किया जाएगा। वहीं, इस संबंध में 16 नवंबर को उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक भी प्रस्तावित है।

Dehradun: उत्तराखंउ का विधानसभा शीतकालीन सत्र 29 नवम्बर से पांच दिसम्बर तक देहरादून विधानभवन में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शीतकालीन सत्र को आहूत करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। वहीं, 16 नवंबर को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग जाएगी। बता दें कि विधायी विभाग ने 29 नवंबर से पांच दिसंबर तक विधानसभा सत्र आहूत करने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से प्रस्ताव मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास गया। सीएम ने प्रस्ताव पर अपना अनुमोदन दे दिया है। विधायी विभाग प्रस्ताव को मुख्यमंत्री की मंजूरी की सूचना विधानसभा सचिवालय को भेज दी है। विदित है कि विधानसभा का शीत कालीन सत्र 16 दिसम्बर से पहले आयोजित किया जाना है और विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूरी काफी समय से सत्र को लेकर तैयारियां कर रही थी। सत्र की तिथि तय होने से पहले ही विधानसभा में दलीय बैठक भी कराई जा चुकी है। विधायी विभाग के अपर सचिव महेश कौशिवा ने 29 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक शीतकालीन सत्र आयोजन की पुष्टि की है।

यह भी पढ़ें -  ऋषभ पंत से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे अनुपम खेर और अनिल कपूर, बोले- 'अपना ऋषभ फाइटर है'
Back to top button