UTTARAKHAND

उत्तराखंड: सेल्फी लेने के चक्कर में वॉटरफॉल में ग‍िरा युवक, आज एक सप्ताह बाद मिला शव

लोग सेल्फी लेने के इतने दीवाने हो गए हैं कि वो न मौका देखते हैं और न जगह. लेकिन कभी-कभी इस तरह की हरकत जान पर बन आती है.

आजकल सेल्फी लेना आम बात है, लोग सेल्फी लेने के इतने दीवाने हो गए हैं कि वो न मौका देखते हैं और न जगह. लेकिन कभी-कभी इस तरह की हरकत जान पर बन आती है. ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड से सामने आया है. जानकारी के मुताबिक ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि गंगा किनारे साईं घाट पर एक युवक का शव पड़ा है. सूचना मिलते ही आईडीपीएल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची. छानबीन में पुलिस को पता चला कि कुछ दिन पहले पटना वॉटरफॉल में सेल्फी लेने के दौरान दिल्ली से आया पर्यटक हेमंत पुत्र नरेश भट्टी निवासी उत्तम नगर दिल्ली में नदी में बह गया था.

यह भी पढ़ें -  देहरादून में कम कीमत में अपने घर का सपना जल्द होगा पूरा, जानिए क्या है धामी सरकार का मास्टरप्लान

शिनाख्त करने पर पता चला कि यह शव हेमंत का ही है. पुलिस ने मामले की जानकारी लक्ष्मण झूला थाना को भी दी. सूचना मिलते ही लक्ष्मण झूला क्षेत्र में रुके मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने शव को देखने के बाद उसकी शिनाख्त अपने बेटे के रूप में की. पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में भेज दिया. कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा.

Back to top button