UTTARAKHAND

चमोली : चेपडों क्षेत्र में पिंडर नदी से SDRF ने किया अज्ञात शव बरामद

जनपद चमोली : चेपडों क्षेत्र में पिंडर नदी से SDRF ने किया अज्ञात शव बरामद*

आज दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि चेपडों, पिंडर नदी में एक अज्ञात शव दिखाई दे रहा है, जो नदी के बीच भंवर में फंसा हुआ है। शव को निकालने हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर पोस्ट गोचर से SDRF टीम उप निरीक्षक उमराव सिंह के नेतृत्व में तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर DDRF के साथ मिलकर शव को नदी से निकाला गया तथा बॉडी बैग में पैक कर आवश्यक कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें -  शिवपुरी के पास भूस्खलन से यात्रा प्रभावित
Back to top button