UTTARAKHAND

उत्तराखंड: घर में चल रहा था सेक्स रैकेट..आपत्तिजनक हालत में 3 महिला समेत 4 लोग गिरफ्तार

उधमसिंह नगर से एक बड़ी खबर है यहां खटीमा से लगे झनकईया थाना क्षेत्र के राजीव नगर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है.

उत्तराखंड में देह व्यापार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कहीं स्पा, मसाज के नाम पर जिस्म का धंधा चल रहा है तो कहीं घर के अंदर ही सेक्स रैकेट का खुलासा हो रहा है. जिनके बारे में जानकर और सुनकर लग रहा है कि अब उत्तराखंड जिस्म के सौदागरों के लिए सेफ जोन बन रहा है. इस बीच उत्तराखंड उधमसिंह नगर से एक बड़ी खबर है यहां खटीमा से लगे झनकईया थाना क्षेत्र के राजीव नगर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने एक महिला के घर में छापा माराकर 3 महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान दो महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

यह भी पढ़ें -  Bank Holiday December 2022: फटाफट निपटा लें काम! अगले महीने 13 दिन बैंक रहेंगे बंद..देखें लिस्ट

ये कार्रवाई एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के निरीक्षक बसंती आर्या के नेतृत्व में की गई. पुलिस ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को काफी समय से इस तरह की जानकारी मिल रही थी कि झनकईया थाना क्षेत्र के राजीव नगर में स्थित एक घर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है, जिससे इलाके का माहौल खराब हो रहा है. इसी बीच मुखबीर की सूचना पर निरीक्षक बसंती आर्या के नेतृत्व में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने उक्त घर में छापेमारी की तो वहां से तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया. एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के मुताबिक एक महिला और पुरुष को उन्होंने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा है.

Back to top button