UTTARAKHAND

उत्तराखंड: धामी कैबिनेट की बैठक आज, नई MSME नीति सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी. जिसमें नई एमएसएमई नीति समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी मिल सकती है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को मंत्रिमंडल की बैठक होगी. जिसमें नई एमएसएमई नीति समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी मिल सकती है. सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में शाम चार बजे से कैबिनेट शुरू होगी. जिसमें नई एमएसएमई नीति, आयुष नीति, ड्रोन नीति समेत विभिन्न विभागों की सेवा नियमावली समेत अन्य प्रस्तावों को चर्चा के लिए रखा जा सकता है. इस पर सरकार निर्णय ले सकती है.

उत्तराखंड में सीएम धामी के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद तीन अगस्त यानि गुरूवार को कैबिनेट बैठक होने वाली है. बताया जा रहा है कि धामी मंत्रिमंडल की बैठक तीन अगस्त को राज्य सचिवालय में शाम चार बजे से होगी. इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं. मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों उत्तराखंड पुलिस में सिपाही के पदों में कटौती की गई थी और करीब 3 हजार 500 पद सिपाही के कम किए गए हैं. ये मामला कैबिनेट में आने वाला है. इस कमी को पूरा करने के लिए खास प्रस्ताव तैयार किया गया है.

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में लगातार भारी बारिश के चलते शहर हुआ जलमग्न, खतरे के निशान तक पहुंची गंगा
Back to top button