UTTARAKHAND

उत्तराखंड के इस वरिष्ठ IAS अधिकारी को सौंपी गई मुख्य सचिव की कमान, आदेश जारी

देहरादून।

आज का दिन उत्तराखंड की ब्यूरोक्रेसी को लेकर बेहद खास रहा।दरअसल, उत्तराखंड सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। आपको बता दें कि IAS आनंद वर्धन को उत्तराखंड का नया मुख्य सचिव नियुक्त करने के आदेश जारी हो गए है। बता दें कि आईएएस आनंद वर्धन को मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की जगह पर लगाया गया है। दरअसल, प्रदेश की मौजूदा मुख्य सचिव राधा रतूड़ी का 31 मार्च को सेवा विस्तार खत्म हो रहा है। वहीं, आईएएस अधिकारी आनंद वर्धन को अब बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके चलते एक अप्रैल से आनंद वर्धन पदभार ग्रहण करेंगे। इसके लिए राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि आनंद बर्द्धन 1992 बैच के IAS अधिकारी हैं। आईएएस आनंद बर्द्धन शासन में अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात है। उन्होंने अपने 33 साल के करियर में राज्य में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वरिष्ठता के आधार पर ही उन्हें मुख्य सचिव बनाया गया है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में अगले 3 दिन बारिश,ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने के आसार, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी
राधा रतूड़ी को मुख्य सूचना आयुक्त पद की मिल सकती है- वर्तमान मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मुख्य सचिव पद पर दो बार 6-6 महीने का सेवा विस्तार मिल चुका था. रिटायमेंट से पहले ही राधा रतूड़ी मुख्य सूचना आयुक्त पद पर आवेदन कर चुकी हैं. उत्तराखंड सरकार को अप्रैल महीने तक हर हाल में मुख्य सूचना आयुक्त पद पर किसी की नियुक्ति करना बेहद जरूरी है. दरअसल अप्रैल के महीने में सूचना आयोग में केवल एक ही सूचना आयुक्त रह जाएंगे. ऐसी स्थिति में आयोग का काम पूरी तरह से ठप हो सकता है. इसे देखते हुए राज्य सरकार अप्रैल में मुख्य सूचना आयुक्त के पद पर अनिवार्य रूप से किसी की तैनाती करेगी. राधा रतूड़ी के आवेदन करने के बाद ऐसी संभावना है कि मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर उन्हें ही चुना जा सकता है।
Back to top button