UTTARAKHAND

उत्तराखंड: 13 फिट लम्बे अजगर ने‌ बनाया बन्दर को निवाला, मचा हड़कंप

नैनीताल जिले के रामनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां 13 फीट अजगर ने बंदर को अपना निवाला बना लिया.

नैनीताल जिले के रामनगर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है.यहां 13 फीट अजगर ने बंदर को अपना निवाला बना लिया.जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को रामनगर के भवानीगंज स्थित कुष्ठ आश्रम में एक विशालकाय 13 फिट लंबा अजगर घुस गया और उसने एक बंदर को अपना भोजन बना लिया, तभी वहां मौजूद अन्य बंदरों ने अपने साथी बंदर को निगलता देख शोर मचाना शुरू कर दिया.बंदरों की आवाज सुनकर वहां से गुजरने वाले राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और कुछ लोगों ने इसकी सूचना सेव द स्नेक सोसाइटी को दी.सूचना मिलने के बाद सेव द स्नेक सोसायटी की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें -  केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले CM पुष्कर सिंह धामी, इस योजना के लिए मांगे 1774 करोड़
Back to top button