UTTARAKHAND

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के जारी वीडियो पर भाजपा ने साधा निशान

देहरादून।

उत्तराखंड में हरीश रावत सरकार के टाइम मुस्लिम समाज एवं अन्य धर्मों के सरकारी लोगो को जूमे के समय की छुट्टी का आदेश जारी का एक पत्र लगातार सोशल मीडिया पर घूम रहा है जिसमें उस वक्त सरकार के प्रभारी सचिव शैलेश बगोली के हस्ताक्षर है इसपर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि ऐसा कोई नोटिफिकेशन सरकार की तरफ से नहीं जारी किया गया था अगर भाजपा का कोई नेता वो गैजेट नोटिफिकेशन दिखा दे तो वो दस लाख रूपये उनको ईनाम देंगे।

हरीश रावत, पूर्व मुख्यमंत्री, उत्तराखंड

वहीं इस पुरे मामले पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने हरीश रावत पर हमला बोला है मीडिया से बात करते हुए कमलेश रमन ने कहा कि ये पत्र 30 दिसम्बर 2016 का है जब उस वक्त के मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रभारी सचिव शैलेश बगोली के साइन का एक पत्र जारी हुआ है फ़िर हरीश रावत क्यों झूठ बोल रहे है।

कमलेश रमन, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में अगले दो दिन बंद रहेंगे सभी स्कूल
Back to top button