UTTARAKHAND

उत्तराखंड: अगले दो दिन तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा सुरकंडा देवी रोपवे, जानिए वजह

सिद्धपीठ सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन अगले दो दिन 23 और 24 जनवरी को बंद रहेगा.

उत्तराखंड में स्थित सिद्धपीठ सुरकंडा देवी के दर्शनों के लिए आने वाले यात्रियों को अगले कुछ दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. आपको बता दें कि सिद्धपीठ सुरकंडा देवी रोपवे का संचालन अगले दो दिन 23 और 24 जनवरी को बंद रहेगा. इस दौरान रोपवे का मरम्मत कार्य किया जाएगा. रोपवे बंद रहने के दौरान सुरकंडा मंदिर में पूजा-अर्चना और दर्शन करने वाले वाले श्रद्धालुओं को कद्दूखाल से मंदिर तक डेढ़ किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर पहुंचना होगा. सुरकंडा देवी रोपवे के समन्वयक नरेश बिजल्वाण ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से दो दिन रोपवे का मरम्मत कार्य के साथ-साथ तकनीकी निरीक्षण होना है. 25 जनवरी को सुंबह आठ बजे से पूर्व की भंति रोपवे की सेवा विधिवत संचालित की जाएगी.

यह भी पढ़ें -  ऋषिकेश में मैक्स चालक पर हाथी ने किया हमला, चालक ने अस्पताल में तोडा दम
Back to top button