UTTARAKHAND

उत्तराखंड: वरिष्ठ पत्रकार व राज्य आंदोलनकारी योगेश भट्ट बने राज्य सूचना आयुक्त

उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को सूचना आयुक्त बनाया है. शासन ने इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट को सूचना आयुक्त बनाया है. शासन ने इस सम्बंध में अधिसूचना जारी कर दी है. मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बनी चयन समिति ने शासन को प्राप्त आवेदनों के आधार पर उनका चयन किया है. समिति में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और कैबिनेट मंत्री चन्दनराम दास शामिल हैं. योगेश भट्ट उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन में भी काफी सक्रिय रहे.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: बेरहम बहू ने खाना मांगने पर बुजुर्ग ससुर को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Back to top button