UTTARAKHAND

केदारनाथ पहुंचकर बाबा की भक्ति में डूबीं अभिनेत्री कंगना रनौत, बोलीं- सनातन धर्म का करूंगी प्रचार-प्रसार

बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि मैंने सभी के कल्याण के लिए भगवान के दरबार में प्रार्थना की है. वह समर्पण भाव से केदारनाथ पहुंची हैं.

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज बुधवार 24 मई को केदारनाथ धाम पहुंची. उन्होंने बाबा केदार के दर पर माथा टेका. कंगना रनौत के साथ खानपुर विधायक उमेश कुमार भी केदारनाथ धाम पहुंचे हैं. बदरी-केदार मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहित समाज ने कंगना रनौत का स्वागत किया. आपको बता दें की केदारनाथ धाम में सितारों के आने का सिलसिला जारी है. अभिनेता अक्षय कुमार के बाद अभिनेत्री कंगना रणौत बुधवार दोपहर बाद बाबा केदार के दर्शन के लिए केदारनाथ धाम पहुंचीं. इससे पहले कंगना हरिद्वार पहुंची थीं. जहां वो गंगा आरती में लीन दिखीं.

इससे पहले सारा अली खान सहित साउथ की अभिनेत्री भी केदारनाथ धाम पहुंचीं थीं. वहीं बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत ने कहा कि मैंने सभी के कल्याण के लिए भगवान के दरबार में प्रार्थना की है. वह समर्पण भाव से केदारनाथ पहुंची हैं. यहां आकर सनातन धर्म के प्रति उनकी आस्था, प्रण को अधिक शक्ति मिली है. माथे पर चंदन लगाए कंगना बाबा के दरबार में मत्था टेकते नजर आईं. बीकेटीसी के मुख्य कार्यधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि महामंडलेश्वर स्वामी 1008 कैलाशानंद जी महाराज भी कंगना रनौत के साथ ही भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे थे. बदरीनाथ दर्शन का भी कार्यक्रम था, लेकिन मौसम खराब होने के कारण बदरीनाथ के कार्यक्रम में बदलाव किया गया.

यह भी पढ़ें -  Panchakedar Uttarakhand : पंच केदार | inbox uttarakhand
Back to top button