UTTARAKHAND

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज पहुंचेंगे उत्तराखंड, भतीजी की शादी में होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में अपने पैतृक गांव पहुंचेंगे। वह अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने पैतृक गांव आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 6 फरवरी को भतीजी शादी में शामिल होंगे , इसके बाद वह गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथयानी परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन भी करेंगे। सीएम योगी यम्केश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए जाएंगे इसके लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। उत्तराखंड के कई बड़े नेताओं के इस अवसर पर शामिल होने की संभावना है। गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय विथयानी परिसर में 6 फरवरी को योगी आदित्यनाथ एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में कोरोना फिर पकड़ रहा है रफ्तार, बीते 24 घंटे में सामने आये 183 नए मामले
Back to top button