UTTARAKHAND

उत्तराखंड के क्रिकेटर आकाश मधवाल को CM धामी ने किया सम्मानित, IPL में खेली थी शानदार पारी

क्रिकेटर आकाश मधवाल ने सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की. इस दौरान सीएम धामी ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

आईपीएल 2023 में अपनी बॉलिंग से तहलका मचाने वाले उत्तराखंड के क्रिकेटर आकाश मधवाल आज सम्मानित हुए हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आकाश मधवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. क्रिकेटर आकाश मधवाल ने सोमवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की. इस दौरान सीएम धामी ने उन्हें सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेन्द्र नेगी व संजय सिंह भी उपस्थित थे. बता दें कि क्रिकेटर आकाश मधवाल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया. क्रिकेटर आकाश मधवाल उत्तराखंड के रहने वाले हैं. साल 2018 में ट्रायल के लिए आकाश ने अपना पहला फॉर्म भरा था. मुंबई की टीम ने उन्हें इस साल सूर्य कुमार यादव की रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया था.

यह भी पढ़ें -  सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई, विजयादशमी पर जलवायु टावर्स झाझरा में उमड़ा भक्तों का सैलाब
Back to top button