ENTERTAINMENT
Trending

‘भूल चूक माफ’ की ओटीटी रिलीज पर रोक, हाई कोर्ट ने कहा: पहले थिएटर में रिलीज हो

न्यूज डेस्क: बॉम्बे हाई कोर्ट ने राजकुमार राव और वामीका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की ओटीटी रिलीज पर रोक लगा दी है। मैडॉक फिल्म्स द्वारा अमेज़न प्राइम वीडियो पर डायरेक्ट रिलीज की योजना को पीवीआर आईनॉक्स ने चुनौती दी थी, जिसके चलते कोर्ट ने थिएट्रिकल रिलीज से पहले डिजिटल स्ट्रीमिंग पर पाबंदी लगाई है।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि 8 हफ्ते की थियेटर विंडो का उल्लंघन नहीं किया जा सकता। पीवीआर ने 60 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा करते हुए मैडॉक पर अनुबंध तोड़ने का आरोप लगाया है। अगली सुनवाई 16 जून को होगी।

यह भी पढ़ें -  सुर्खियों में चल रही 'The Kashmir Files' मूवी को लेकर अब राजनीतिक बवाल
Back to top button