उत्तराखंड में आज भी मौसम का मिजाज खराब रह सकता है. आज बागेश्वर व चंपावत में भारी वर्षा हो सकती है जिसको लेकर यहां आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, अन्य जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है. लगातार बारिश से भूस्खलन का खतरा भी गहरा गया है. वहीं रुद्रप्रयाग में भारी वर्षा के कारण शुक्रवार को भूस्खलन होने से मलबे में 20 लोगों के दबे होने की सूचना है. लापता में से 17 लोगों को खोजने के लिए रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया है. अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. शुक्रवार को तीन शव बरामद कर लिए गए थे.
Related Articles
वैश्विक तापमान का कहर: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 92 भारत के, अप्रैल में ही टूटा रिकॉर्ड
3 days ago
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026: अक्षत गोपाल ने किया राज्य टॉप, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
3 days ago














