UTTARAKHAND

अतिक्रमण के दायरे में दून अस्पताल की अवैध मजाक को तोड़कर सरकार ने की सख्त कार्रवाई- भाजपा

देहरादून।

मजार पर चला बुलडोजर , बीजेपी विधायक ने की प्रशंसा

प्रदेश में अतिक्रमण के खिलाफ धामी सरकार की कार्यवाही जारी है इस बीच दून अस्पताल में स्थित मजार को रातों-रात ध्वस्त कर दिया गया जिसको लेकर स्थानीय विधायक खजान दास ने प्रशंसा की है । उन्होंने कहा कि दून अस्पताल की मजार को 50 साल से भी ऊपर हो गए है और ये अतिक्रमण के दायरे में थी दून मेडिकल कॉलेज में आने जाने में बहुत परेशानी होती थी और प्रशासन ने जो कदम उठाया है वो बिल्कुल सही कदम है । उन्होंने कहा कि मै प्रशासन और सरकार का शुक्रियाअदा करूंगा क्योंकि जहां पर भी अतिक्रमण है उसको हटाने का काम कर रहे है।

खजान दास, राजपुर विधायक, भाजपा

यह भी पढ़ें -  Kargil Vijay Diwas 2023: बलिदान, सम्मान, विज्ञान और जज्बा...देवभूमि के 75 रणबांकुरों ने दिया था सर्वोच्च बलिदान
Back to top button