UTTARAKHAND

11 साल बाद पेंशन बढ़ोतरी की उम्मीद, 30 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को मिलेगा फायदा

11 साल बाद पेंशन बढ़ोतरी की उम्मीद, 30 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को मिलेगा फायदा

CBT मीटिंग में EPFO 3.0 डिजिटल रिफॉर्म्स पर भी होगी चर्चा, यूपीआई और एटीएम से सीधे पीएफ निकासी का प्रस्ताव

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक 10 और 11 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगी, जिसमें न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर फैसला लिया जा सकता है। यदि प्रस्ताव पास हुआ, तो यह 11 साल में पहली बार होगा जब पेंशन में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-95) के तहत ₹1,000 प्रति माह की न्यूनतम पेंशन दी जाती है, जो 2014 से अपरिवर्तित है।

यह भी पढ़ें -  PM मोदी ने कहा विकास के नवरत्नों से बदलेगी देवभूमि उत्तराखंड की तस्वीर

रिपोर्टों के अनुसार, पेंशन को ₹2,500 प्रति माह करने का प्रस्ताव चर्चा में है। कर्मचारी संगठन लंबे समय से महंगाई को देखते हुए पेंशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल देशभर में करीब 30 लाख से अधिक पेंशनर्स न्यूनतम पेंशन का लाभ ले रहे हैं।

CBT बैठक में ‘EPFO 3.0’ जैसे डिजिटल रिफॉर्म्स पर भी चर्चा होगी, जिसमें एटीएम और यूपीआई से सीधे पीएफ निकासी, क्लेम सेटलमेंट में तेजी और ऑनलाइन सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रावधान शामिल हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से लाखों पेंशनभोगियों को बड़ी राहत मिल सकती है।

Back to top button