UTTARAKHAND

शर्मनाक: श्रीनगर में नवजात के शव मिलने से सनसनी, आवारा कुत्ते ने नोंचा नवजात शिशु का शव

पौड़ी जनपद में सर्राफ धर्मशाला के पीछे नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया

उत्तराखंड में एक बार फिर मां की ममता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. पौड़ी जनपद में सर्राफ धर्मशाला के पीछे नवजात शिशु का शव मिलने से हड़कंप मच गया. राहगीरों की नजर शिशु पर गई, शव को कुत्तों ने बुरी तरह नोच रखा था. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल जांच के लिए भेजा.

वहीं, पुलिस द्वारा शव को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि नवजात की उम्र सात से आठ दिन रही होगी. बच्चे की मौत कैसे हुई होगी, ये बताना मुश्किल होगा. उन्होंने बताया कि हो सकता है कि कुत्ते ही शव को नदी से घसीटकर यहां लाए हों. पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है श्रीनगर कोतवाल हरिओम चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, नवजात की उम्र सात से आठ दिन लग रही है. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें -  कार्मिकों को यूसीसी का प्रशिक्षण देगा ATI
Back to top button