उत्तराखंड

विद्यालयों में 21 अप्रैल को मनेगा प्रवेश उत्सव, 95 ब्लॉक में होगा कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून
विद्यालयों में 21 अप्रैल को प्रवेश उत्सव

प्रदेश भर के साथ-साथ राजधानी देहरादून के विद्यालयों में भी 21 अप्रैल को प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। जिसमें नए छात्रों का स्वागत किया जाएगा और उन्हें स्कूल के माहौल से परिचित कराया जाएगा। शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। वही ज्यादा जानकारी देते हुए झरना कमठान ने बताया कि प्रदेश के सभी 95 ब्लॉक में इस कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र संख्या को बढ़ाना है। साथ ही सभी अधिकारियों को इस दौरान स्कूल में मौजूद रहने के भी निर्देश दिए गए है।

झरना कमठान, महानिदेशक, शिक्षा विभाग

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगामी 27 फरवरी को हर्षिल-मुखवा में शीतकालीन यात्रा का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button