UTTARAKHAND

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने दिल्ली प्रवास के दौरान आज प्रधानमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री को केदारनाथ मंदिर का प्रतीक चिन्ह एवं हाथ से बना हुआ आसन भी भेंट किया.

भेंट वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री ने भी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा अध्यक्ष से उत्तराखंड के विकास से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं के बारे में बातचीत की. वहीं प्रधानमंत्री ने ऋतु खंडूडी से महिला विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रथम बार सदन के संचालन के उनके अनुभव पर भी जानकारी ली.

विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद ऋतु खंडूडी की यह प्रधानमंत्री से पहली मुलाकात है. इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद के लिए उनका आभार व्यक्त किया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड ने 38वें राष्ट्रीय खेल के पहले दिन ताइक्वांडो में पांच पदक जीते।

Back to top button