UTTARAKHAND

वसंत पंचमी पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन हुआ तय

वसंत पंचमी पर श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन हुआ तय, तीन माह बाद इस दिन होंगे बदरीविशाल के दर्शन
Badrinath Dham वसंत पंचमी के पावन अवसर पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। भगवान बदरी विशाल के दर्शन चार मई से होंगे। धर्माचार्यों ने पंचाग गणना के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वसंत पंचमी के दिन तेल पिरोने की तिथि भी तय होगी और उसके बाद तेल को गाडू घड़े में भरा जाएगा।

भगवान श्री बदरी विशाल धाम के कपाट खुलने की तिथि आज तय हो गई। डिमरी पुजारी गाडू घड़ा (तेल कलश) लेकर ऋषिकेश पहुंचे। आज टिहरी जिले के नरेंद्रनगर राजमहल में गाडू घड़ा पहुंचेगा।

Back to top button