उत्तराखंड

उत्तराखंड भाजपा, कांग्रेस में छिड़ी इस्तीफे की जंग, नहीं थम रहा पहाड़ प्लेन विवाद

देहरादून।

विधानसभा बजट सत्र  से शुरू हुआ पहाड़ प्लेन विवाद अभी भी थमा नहीं है। एक तरफ कांग्रेस जहां प्रेम चंद अग्रवाल के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के इस्तीफे की  मांग कर रही है तो वहीं हाल ही में  भाजपा विधायक खजान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कांग्रेस के हरीश धामी और मदन बिष्ट जैसे गालीबाज  विधायको सहित कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भी इस्तीफा देना चाहिए।

खजान दास, राजपुर विधायक ,भाजपा

इस बयान को लेकर अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि क्या हमारी पार्टी के नेताओं के लिए  किसी ने शिकायत की है ? महेंद्र भट्ट ने जिस तरीके से आंदोलन करने वालों को सड़कछाप कह दिया ,प्रेम चंद अग्रवाल ने ऑन कैमरा बयान दे दिया लेकिन व्यक्तिगत तौर पर कौन अपनी कैसी शब्दावली का  प्रयोग कर रहा है क्या यहीं देखना अध्यक्ष का काम रह गया है। क्या महेंद्र भट्ट या खजान दास यही देखते है , जब वे शिक्षा मंत्री थे तब की बात अगर मै बोलूंगा तो उन्हें राजनीति छोड़ देनी चाहिए।

करन माहरा, प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब इस आधार पर आएगा बिजली बिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button