उत्तराखंड

बच्चों के अनुरोध पर CM धामी ने लिया बड़ा फैसला, पढ़िये पूरी खबर

उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व कर दिया है.

अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर धामी सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. उत्तराखंड के कुमाऊं स्थित पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदल कर सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व कर दिया है. रामनगर और आसपास के छोटे बच्चों ने पत्र लिखकर मुख्यमंत्री धामी से नाम बदलने का अनुरोध किया था. उनके आदेश पर प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने इस संबंध में शासनादेश कर दिया है. सीतावनी कंजर्वेशन रिजर्व में मां सीता का पौराणिक मंदिर और महाऋषि वाल्मीकि का आश्रम है. इसकी देखरेख भारतीय पुरातत्व विभाग करता है. यहां जाने की अनुमति वन विभाग देता है.

उत्तराखंड की धामी सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने एक संरक्षित क्षेत्र का नाम मां सीता के नाम पर रखा है. यह जंगल 5824.76 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है जो टाईगर, हाथी, पक्षी व तितलियों के लिए प्रसिद्ध है. यहां बड़ी संख्या में पर्यटक और तीर्थयात्री जाते हैं. CM धामी ने कहा की पवलगढ़ कंजर्वेशन रिज़र्व का नाम बदलकर अब सीतावनी किया गया है. इस बारे में कई बच्चों ने व स्थानीय लोगों द्वारा पत्र लिख कर अनुरोध भी किया था. उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है.

यह भी पढ़ें -  ट्रैवेलिंग करनेक वालो क लिए गुड न्यूज़, हल्द्वानी से दिल्ली के बीच चलेंगी नॉनस्टॉप वोल्वो बस, बेहद आसान होगा सफर
Back to top button