UTTARAKHAND

ऋषिकेश सच्चा धाम आश्रम के पास गंगा नदी में डूबा युवक एसडीआरएफ ने चलाया सर्चिंग अभियान।

आज दिनांक 29 मार्च 2025 को 112 के माध्यम से कॉलर आदित्य द्वारा सूचना दी गई कि सच्चा धाम के पास गंगा नदी एक युवक डूब गया है, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

 

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सुरेंद्र नेगी के नेतृत्व में मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

 

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए संभावित स्थानों पर गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया जिसकी सर्चिंग लगातार जारी है।

 

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि 05 दोस्त दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए थे व गंगा नदी के किनारे नहा रहे थे कि अचानक उक्त युवक तेज बहाव में अनियंत्रित होकर बह गया।

यह भी पढ़ें -  खिलाड़ियों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, राज्य सरकार के 3 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट का दिया संदेश

 

*डूबे व्यक्ति का विवरण*

1 नरोत्तम पुत्र दुष्यंत निवासी ग्राम खैरा थाना महेंद्रगढ़ जिला महेन्द्रगढ़ हरियाणा उम्र 20 वर्ष

Back to top button