UTTARAKHAND

उत्तराखंड में 14 फरवरी को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

4 फरवरी को उत्तराखंड में मतदान होना है ऐसे में मुख्य सचिव ने राज्यपाल की संस्तुति पर 14 फरवरी को प्रदेश भर में संपूर्ण रूप से सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है

उत्तराखंड से बड़ी खबर है।

प्रदेश में 14 फरवरी को मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है. इस दिन स्कूल, दफ्तर, बैंक और कोषागार आदि बंद रहेंगे. मुख्य सचिव डॉ.एसएस संधु की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है. आदेश में कहा गया है कि मतदान के दिन समस्त उद्योग, शासकीय एवं अशासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, अर्द्ध निकायों में कारखाना अधिनियम के तहत कार्यरत कारीगर, मजदूर, दुकानों में कार्यरत मजदूरों के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है.

यह भी पढ़ें -  जनपद चमोली कालेश्वर के पास अलकनंदा नदी से SDRF उत्तराखंड पुलिस ने बरामद किया व्यक्ति का शव
Back to top button