UTTARAKHAND

मोबाइल गेम से हुई फ्रेंडशिप तो देहरादून से 2 सगी बहनें पहुंच गई असम, फिर हुआ ये..

मोबाइल गेम खेलते-खेलते नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की एक युवती की असम में किसी से दोस्ती हो गई. दोस्ती इतनी गहरी हुई कि वह घरवालों को बिना बताए अपनी छोटी बहन को लेकर उससे मिलने असम पहुंच गई.

मोबाइल गेम खेलते-खेलते नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र की एक युवती की असम में किसी से दोस्ती हो गई. दोस्ती इतनी गहरी हुई कि वह घरवालों को बिना बताए अपनी छोटी बहन को लेकर उससे मिलने असम पहुंच गई. सूचना पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू की और दोनों सगी बहनों को सकुशल असम से ले आई. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 फरवरी को नेहरू कॉलोनी निवासी पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी दोनों बेटियां बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं.

परिजनों ने जब काफी तलाश की तो बेटियों का कोई पता नहीं चला. थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों युवतियों की गुमशुदगी दर्ज की और युवतियों की बरामदगी के लिए टीम गठित की. गठित टीम द्वारा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के माध्यम से दोनों युवतियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तो दोनों युवतियों के असम में होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस टीम असम रवाना हुई. टीम द्वारा असम पहुंचकर युवतियों के संबंध में जानकारी इकट्ठी कर उन्हें सिलीगुड़ी के होटल से सकुशल बरामद किया गया.

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार ने अपने 100 दिन का कार्यकाल किया पूरा, सीएम धामी ने गिनाई उपलब्धियां
Back to top button