UTTARAKHAND

हाय मंहगाई: रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त के चलते आज मारा शतक, पंहुचा 100 पार

चुनाव खत्म होने के बाद शुरू हुआ पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी का सिलसिला फिलहाल थमता नजर नहीं आ रही है.

राजधानी देहरादून में पेट्रोल की कीमत सौ रुपये पार पहुंच गई है. गुरुवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की गई है. तेल कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए हैं.

देहरादून में इतने में मिल रहा पेट्रोल-डीजल
कई दिन से रोजाना पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा रही है. जिससे जनता पर मंहगाई की मार पड़ रही है. गुरुवार को देहरादून में डीजल 93.71 रुपये प्रति लीटर तो पेट्रोल 100 .19 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

ऐसे जानें दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए किया नामांकन, 31 मई को होनी है वोटिंग
Back to top button