UTTARAKHAND

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में नकल करती पकड़ी गई 12वीं की छात्रा, इस जिले से सामने आया पहला मामला

20 मार्च को राजकीय इंटर कॉलेज मजखाली के परीक्षा केंद्र पर भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 12वीं की छात्रा को नकल करते पकड़ा गया है.

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में अल्मोड़ा जिले में नकल का पहला मामला सामने आया है.20 मार्च को राजकीय इंटर कॉलेज मजखाली के परीक्षा केंद्र पर भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 12वीं की छात्रा को नकल करते पकड़ा गया है.परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण और नकल पर रोक लगाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से अनेक सचल दल बनाए गए हैं, जो विभिन्न केंद्रो का औचक निरीक्षण कर रहे हैं.

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित बोर्ड परीक्षाओं के दौरान डायट प्राचार्य जी.जी गोस्वामी के नेतृत्व में राजकीय इंटर कालेज मजखाली पहुंचे सचल दल के निरीक्षण के दौरान इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की संस्थागत छात्रा नकल करते पकड़ी गई.छात्रा की उत्तरपुस्तिका कब्जे में लेकर अनुचित सामग्री के साथ सील कर उसे नई उत्तरपुस्तिका उपलब्ध करा दी गई.

यह भी पढ़ें -  सावधान: उत्तराखंड में अगले तीन दिन कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, 2 जिलों में स्‍कूलों की छुट्टी
Back to top button