UTTARAKHAND

उत्तराखंड: माँ ने नाबालिग बेटी की जबरन कराई शादी, पिता पहुंचे पुलिस थाने..हुआ चौंकाने वाला खुलासा

धौलछीना थाना क्षेत्र की एक महिला पर आरोप है कि उसने नाबालिग बेटी का हल्द्वानी में विवाह कर दिया. मामले की भनक पति को नहीं लगने दी.

अल्मोड़ा के धौलछीना थाना क्षेत्र की एक महिला पर आरोप है कि उसने नाबालिग बेटी का हल्द्वानी में विवाह कर दिया. मामले की भनक पति को नहीं लगने दी. नाबालिग के विवाह की जानकारी होने पर पिता ने पुलिस में तहरीर सौंपी. मामले में मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है. दूल्हे को हिरासत में लिया गया है.  क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपी. उसके मुताबिक उसकी पत्नी 10 साल पहले घर से गायब हो गई थी.  कुछ समय पहले सास के निधन पर वह घर लौटी और पिता के साथ रह रहे चार बच्चों को लेकर गांव के घर में अलग रहने लगी. 

यह भी पढ़ें -  ताज़ा मांस में रेंगते मिले जिंदा कीड़े, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से दहशत

आरोप है कि बीती 12 जनवरी को उसने हल्द्वानी में 10 वीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय नाबालिग बेटी का बाल विवाह कर दिया. बेटी ने पिता को फोन पर कर जानकारी दी तब उन्हें पता चला. आरोप है कि मां ने बच्चों का स्कूल भी छुड़ा दिया.पिता की तहरीर पर मां और दूल्हे निवासी के खिलाफ बाल विवाह अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.  दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया गया है. नाबालिग का मेडिकल कराया जाएगा. मां की भी जल्द गिरफ्तारी होगी.

Back to top button