UTTARAKHAND

उत्तराखंड के मशहूर टूरिस्ट प्लेस लैंसडाउन नाम बदलने की तैयारी, जानें अब क्या रखा जाएगा नया नाम?

खबरों के मुताबिक, लैंसडाउन का नया नाम कालू का डांडा हो सकता है. कालू का डांडा का मतलब काला पहाड़ होता है.

उत्तराखंड के मशहूर टूरिस्ट प्लेस लैंसडाउन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. रिपोर्ट्स की माने तो लैंसडाउन का नाम बदलने की तैयारी की जा रही है. पौड़ी जिले में छावनी परिषद क्षेत्र लैंसडाउन का नाम बदलने को लेकर रक्षा मंत्रालय ने प्रस्ताव मांगा है. 132 साल पहले ब्रिटिश शासन के दौरान हिल स्टेशन लैंसडाउन का ये नाम रखा गया था. खबरों के मुताबिक, लैंसडाउन का नया नाम कालू का डांडा हो सकता है. कालू का डांडा का मतलब काला पहाड़ होता है. रक्षा मंत्रालय ने ब्रिटिशकाल में छावनी क्षेत्रों की सड़कों, स्कूलों, संस्थानों, नगरों और उपनगरों के रखे गए नामों को बदलने के लिए उत्तराखंड सब एरिया के साथ सेना के अधिकारियों से प्रस्ताव मांगें हैं. 

यह भी पढ़ें -  अब होगा उपद्रवियों पर बड़ा एक्शन, हल्द्वानी में सड़कों पर उतरी पैरा मिलिट्री फोर्स

उनसे ब्रिटिशकाल के समय के नामों के स्थान पर क्या नाम रखे जा सकते हैं, इस बारे में भी सुझाव देने को कहा गया है. बता दें कि स्थानीय स्तर पर लंबे समय से लैंसडौन का नाम बदलने की मांग होती आ रही है. स्थानीय लोग लैंसडौन का नाम कालौं का डांडा रखने की मांग करते आए हैं. इस संबंध में रक्षा मंत्रालय को भी पत्र भेजे जा चुके हैं. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने प्रस्ताव पर अमल किया तो पौड़ी जिले में स्थित सैन्य छावनी क्षेत्र लैंसडौन का नाम फिर ‘कालौं का डांडा’ (काले बादलों से घिरा पहाड़) हो जाएगा.

Back to top button