UTTARAKHAND

उत्तराखंड ब्रेकिंग: यहाँ एसडीएम की गाड़ी का हुआ भयानक एक्सीडेंट, पीआरडी जवान की मौके पर मौत.. SDM की हालात गंभीर

एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया अपने चालक गोविंद राम के साथ हरिद्वार से बाईपास मार्ग होते हुए लक्सर आ रही थीं. सोलानी पुल पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी.

हरिद्वार जिले से एक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां लक्सर की SDM संगीता कनौजिया के वाहन को मंगलवार सुबह सोलानी पुल के पास बड़े कैंटर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर से एसडीएम का सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.दुर्घटना में एसडीएम का वाहन चालक गोविंद (30) निवासी झबीरन थाना पथरी की मौके पर ही मौत हो गई.जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया अपने चालक गोविंद राम के साथ हरिद्वार से बाईपास मार्ग होते हुए लक्सर आ रही थीं.

तभी लक्सर रुड़की मार्ग पर स्थित सोलानी पुल पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी.टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी परखच्चे के उड़ गए तथा चालक गोविंद राम निवासी झबीरन की मौके पर ही मौत हो गई.हादसे में एसडीएम संगीता कनौजिया भी गंभीर रूप से घायल हुई है.उनको रुड़की के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है.सूचना पर लक्सर कोतवाली व मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है.ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है.

यह भी पढ़ें -  दुःखद खबर: उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर..यहाँ भरभरा कर गिरा मकान, पति-पत्नी की मौत
Back to top button