UTTARAKHAND

उत्तराखंड में 12वीं पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 12वीं पास युवाओं के लिए इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है. इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू होगी.

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 12वीं पास युवाओं के लिए इंटरमीडिएट स्तरीय भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है. इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर से शुरू होगी. आयोग के विज्ञापन के मुताबिक परिवहन आरक्षी के 118, आबकारी सिपाही के 100, उप आबकारी निरीक्षक के 14, पंतनगर विवि में हॉस्टल मैनेजर के दो, महिला कल्याण विभाग में हाउसकीपर के दो पद मिलाकर कुल 236 पदों पर भर्ती की जाएगी.

31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चार जनवरी से आठ जनवरी तक आवेदन में गलती सुधारने का मौका मिलेगा। इसके बाद लिखित परीक्षा 31 जनवरी को कराने की योजना है. जनरल, ओबीसी के लिए 300 रुपये, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है. विज्ञापन के साथ ही भर्ती परीक्षा का सिलेबस भी जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में क्रिसमस से पहले जबरन धर्मांतरण, ईसाई मिशनरी के लोगों पर मुकदमा दर्ज
Back to top button