UTTARAKHAND

देहरादून के एक फ्लैट में मिला किशोरी का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

देहरादून के रेस कोर्स स्थित एक फ्लैट में आज सुबह एक किशोरी का शव मिलने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

देहरादून के रेस कोर्स स्थित एक फ्लैट में आज सुबह एक किशोरी का शव मिलने के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. किशोरी एक गरीब परिवार से है और उसकी मां कूड़ा बिनने का काम करती है. किशोरी भी रेस कोर्स स्थित एक शिक्षिका के फ्लैट में नौकरानी का काम करती थी. आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी का शव बाथरूम से पाया गया. इसके बाद शिक्षिका के पति, जिसका नाम राजा लूथरा बताया जा रहा है, वह किशोरी को लेकर अस्पताल गया और उसी ने पुलिस को सूचना दी.

जिस पर अब मृतका किशोरी के परिजनों ने हत्या के आरोप लगाए हैं. मृतका की बहन का आरोप है कि कल दोपहर उसकी बहन डरी सहमी घर आई थी. उसने बताया कि मालिक द्वारा उसे बेल्ट से पीटा गया. वह मालिक की बेटी को स्कूल के लिए तैयार कर रही थी. लेकिन वह तैयार नहीं हुई तो मालिक ने उसे बेल्ट से पीटा. कुछ देर बाद उनके फ्लैट का गार्ड उनके घर आया और उसकी बहन को जबरदस्ती खींच कर ले गया. आज सुबह उसके आत्महत्या करने की बात सामने आई है जो कि गलत है, उसकी हत्या हुई है.

यह भी पढ़ें -  उत्तरकाशी एवलॉन्च और पौड़ी बस हादसे में CM धामी ने की मुआवजे की घोषणा, दशहरे के सभी कार्यक्रम किये रद्द
Back to top button