UTTARAKHAND

उत्तराखंड में ‘Hit and Run’: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, महिला की मौत

रामनगर में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला की तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत हो गई. कार चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया.

उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आ रही है, प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामा मंदिर रोड, रामनगर निवासी 38 वर्षीय सीमा लटवाल पत्नी नरेन्द्र लटवाल रोज को तरह मॉर्निंग वॉक पर गई थी. रामनगर-हल्द्वानी मार्ग में बेलगढ़ चौकी के पास किसी कार ने उन्हें टक्कर मार दी. टक्कर में महिला दूर जाकर गिरी. जिसके बाद कार चालक वाहन समेत फरार हो गया.

सुबह मॉर्निंग वॉक पर गए कुछ लोगो ने महिला को टक्कर मारते देख लिया. लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस व 108 को दी. 108 एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है. वहीं मृतका के स्वजनों द्वारा पुलिस को तहरीर दे दी गयी है. महिला को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

यह भी पढ़ें -  देवभूमि की धर्मनगरी में पाप! गेस्ट हाउस में चल रहा देह व्यापार का धंधा, चार महिला सहित सात लोग गिरफ्तार
Back to top button