UTTARAKHAND

उत्तराखंड: भाजपा नेता की बेटी पर युवक ने फेंका तेजाब, जान से मारने की दी धमकी

भाजपा नेता की बेटी के साथ केरल के एक युवक ने अभद्रता की और तेजाब से हमला किया. युवती बाल-बाल बच गई.

जौलीग्रांट क्षेत्र में एक पूर्व ग्राम प्रधान और भाजपा नेता की बेटी के साथ केरल के एक युवक ने अभद्रता की और तेजाब से हमला किया। युवती बाल-बाल बच गई. युवक ने युवती के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी. युवती की तहरीर पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवक दिल्ली से कार लेकर जौलीग्रांट पहुंचा था. शुक्रवार सुबह युवती जौलीग्रांट में ड्यूटी पर जा रही थी, तो आरोपी युवक ने हाथ खींचकर अभद्रता की और तेजाब फेंका. युवती अपने स्थान से हटकर अपने आप को बचाई. तेजाब नीचे गिर गया. आसपास लोगों के इकट्ठा होने पर आरोपी भाग खड़ा हुआ. सूचना पाकर पुलिस और स्थानीय युवकों की टीम क्षेत्र में आरोपी की तलाश करने लगी. काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम को युवक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के शानदार प्रदर्शन की चमक बरकरार, एक स्वर्ण सहित सात और पदक जीते

पुलिस को दी तहरीर में युवती ने कहा है कि बंगलुरू में पढ़ाई के दौरान रियास पीपी पुत्र मौहम्मद, निवासी-पल्लीप्परामबा, कुनयील किजुहूपरामबा, केरल उससे फेसबुक व इंस्टाग्राम के माध्यम से मिला था. धीरे-धीरे उसने युवती को फेसबुक व इंस्टाग्राम में फॉलो करना शुरू कर दिया. जून 2023 में जब युवती देहरादून आ गई तो आरोपी उससे फोन पर संपर्क करता था. युवती को फोटोग्राफ्स के माध्यम से परेशान करने लगा. आरोपी ने युवती से कहा कि यदि उससे बात करना बंद किया तो उसे जान से मार देगा. चौकी इंचार्ज जौलीग्रांट सुमित चौधरी ने कहा युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. जिस पर उचित कार्रवाई की जा रही है.

Back to top button