उत्तराखंड

मसूरी में सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार..दो युवक गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह हादसों के सूचनाओं के साथ हुई. चंपावत में भीषण सड़क हादसा हुआ है.

राज्य में आए दिन कहीं ना कहीं से सड़क दुर्घटनाओं की खबर सुनने को मिलती है। सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीँ आज उत्तराखंड में मंगलवार की सुबह हादसों के सूचनाओं के साथ हुई. चंपावत में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां बारातियों से भरी एक मैक्स गाड़ी गहरी खाई में गिर गई. मैक्स में सवार 11 लोगों की मौत हो गई है. गाड़ी बारातियों को टनकपुर से लेकर वापस लौट रही थी. दूसरी तरफ पौड़ी के दुगड्डा में भी एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गये हैं. मसूरी के टिहरी बाईपास लक्ष्मणपुरी के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि देर रात नशे की हालत में चालक कार चला रहा था. स्थानीय लोगों द्वारा दोनों युवकों को खाई से निकालकर अस्पताल भर्ती करवाया गया. दोनों युवक दिल्ली के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड: पर्यटकों की जिप्सी पर झपटी बाघिन, थम गई सांसे…जानिए फिर क्या हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button