उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड में मौसम फिलहाल बिगड़ा हुआ ही रहेगा. मौसम विभाग ने 23 और 24 जुलाई को जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले के लिए भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है. वहीं, देहरादून, हरिद्वार टिहरी और पौड़ी गढ़वाल के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है . मौसम विभाग ने 26 जुलाई तक मौसम के मिजाज इसी तरह बने रहने की संभावना जताई है.
Related Articles
वैश्विक तापमान का कहर: दुनिया के 100 सबसे गर्म शहरों में 92 भारत के, अप्रैल में ही टूटा रिकॉर्ड
1 day ago
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम 2026: अक्षत गोपाल ने किया राज्य टॉप, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
1 day ago














