UTTARAKHAND

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा, यहाँ गहरी खाई में गिरा सेब से भरा बोलेरो वाहन…2 लोगों की मौत

विकासनगर के पास त्यूणी में एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया. हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई.

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में ट्रैवल करना इन दिनों खतरे को आमंत्रण देने जैसा है. वहीं प्रदेश में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं चिंता का सबब बनी हुई हैं आज फिर एक दर्दनाक हादसे की खबर देहरादून से सामने आ रही है जहाँ विकासनगर के पास त्यूणी में एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया. हादसे में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह थाना त्यूणी को सूचना मिली कि त्यूणी से करीब 1 किलोमीटर आगे ग्राम अटाल की तरफ बिरसाड खड़ के पास एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गया.

सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस तत्काल रस्सी व उपकरणों के साथ घटनास्थल पर पहुंची. घटना स्थल पर UK07CD-0843 वाहन बोलेरो करीब 600-700 मीटर गहरी खाई में गिरी थी, जबकि शव छीटक कर दूर पड़े थे. पुलिस ने रस्सी के सहारे स्थानीय लोगों के साथ शवों का रेस्क्यू किया. शवों की पहचान 25 वर्षीय किशोर सिंह चौहान पुत्र अब्बल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी और 40 वर्षीय पंकज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून के रूप में हुई है. दोनों उत्तरकाशी से सेब लेकर आ रहे थे.

यह भी पढ़ें -  यहां 32 पुलिसकर्मियों को मिला प्रमोशन
Back to top button