उत्तराखंड

घंटों तक बिजली कटौती से परेशान पूर्व CM हरीश रावत, रखा मौन व्रत

शुक्रवार को हरीश रावत ने अपने आवास पर मौन व्रत रखा. कहा, यूपीसीएल बिजली चोरी के नाम पर हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को प्रताड़ित कर रहा है.

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती और मनमाने दरें वसूलने पर मौन व्रत रखा. उन्होंने कहा, मेरा मौन व्रत उन पीड़ित लोगों के लिए हैं, जो उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के उपेक्षा के शिकार हो रहे हैं. शुक्रवार को हरीश रावत ने अपने आवास पर मौन व्रत रखा. कहा, यूपीसीएल बिजली चोरी के नाम पर हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को प्रताड़ित कर रहा है. साथ ही बिजली की मनमाने दरें वसूली जा रही हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना कई घंटों तक बिजली कटौती की जा रही, जिससे लोग परेशान हैं.

यह भी पढ़ें -  देहरादून की 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने राहुल गांधी के नाम की अपनी सारी संपत्ति, बोलीं- देश को उनकी जरूरत
Back to top button